छात्र संघ चुनाव में 9625 विद्यार्थी करेंगे मतदान

Published at :26 Nov 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव में 9625 विद्यार्थी करेंगे मतदान

चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया संदर्भ: नीलांबर पीतांबर विवि छात्र संघ का चुनाव गढ़वा : नीलांबर पीतांबर विवि में आगामी सात दिसंबर को होनेवाले छात्र संघ चुनाव को लेकर जिले का एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में भी चुनाव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही […]

विज्ञापन
चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन
विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया
संदर्भ: नीलांबर पीतांबर विवि छात्र संघ का चुनाव
गढ़वा : नीलांबर पीतांबर विवि में आगामी सात दिसंबर को होनेवाले छात्र संघ चुनाव को लेकर जिले का एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में भी चुनाव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है़ शुक्रवार को चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया़ इसके मुताबिक महाविद्यालय के कुल 9625 छात्र-छात्रायें चुनाव में मतदान करेंगे़
अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिली तो शनिवार को उस मतदाता सूची में सुधार किया जायेगा़ शुक्रवार को इसको लेकर एक बैठक की गयी़ प्रभारी प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न कमेटी एवं कोषांगों का गठन किया गया़ इसमें नामांकन कमेटी में डॉ अजय प्रसाद, डॉ राम कुमार प्रसाद, डॉ उदय कुमार, डॉ ए शेखर, डॉ अंजली राय एवं सुशील सिंह को रखा गया है़ इसी प्रकार प्रशासनिक व आचार संहिता कमेटी में डॉ अनिल कुमार वर्मा, डॉ डीपी पांडेय, डॉ घनश्याम पांडेय व डॉ पुरुषोत्तम को रखा गया है़
इसके अलावे मीडिया सेल में डॉ बीके मिश्रा, डॉ जगदीश्वर पांडेय एवं अशर्फी राम को समिति में रखा गया है़ शिकायत कोषांग में प्रभारी प्राचार्य श्री यादव को चेयरमैन, डॉ घनश्याम पांडेय व डॉ धर्मचंद्र अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है़ पूरे चुनाव के लिए प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव को निर्वाची पदाधिकारी तथा डॉ संत किशोरप्रसाद को उप निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है़
इसके अलावा स्नातकोत्तर समाजशास्त्र व संस्कृत विभाग के मतदाताओं के लिए विवि द्वारा प्रो मनोज पाठक को चुनाव प्रभारी बनाया गया है़ चुनाव आचार संहिता को लेकर महाविद्यालय द्वारा परिसर में छात्र संघों के लिए दिशा-निर्देश के लिए बैनर लगा दिया गया है़
स्नातकोत्तर संस्कृत व समाजशास्त्र में 324 मतदाता : नीलांबर पीतांबर विवि द्वारा स्नातकोत्तर के दो विषयों समाजशास्त्र व संस्कृत के कुल 324 विद्यार्थी एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय में बनाये गये मतदान केंद्र पर अपना मतदान कर सकेंगे़ दोनों विषयों की पढ़ाई विवि स्तर पर केवल नामधारी कॉलेज में ही होती है़ इसके लिए विवि चुनाव कोर कमेटी के सदस्य प्रो मनोज पाठक को प्रभारी बनाया गया है, जो पूरे चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करायेंगे़ उन्होंने कहा कि उनका भी मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया ह़ै
इसके अलावा स्नातकोत्तर के पांच अन्य विषय जिसकी पढ़ाई नामधारी कॉलेज में होती है, वे विद्यार्थी भी कॉलेज के मतदान केंद्र पर अपना मत दे सकेंगे़ विदित हो कि छात्र संघ के चुनाव में पांच पदों के लिए चुनाव होना है़ इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व उप सचिव पद शामिल हैं. प्रत्याशियों को अपने चुनाव प्रचार में 5000 से अधिक की राशि खर्च नहीं करनी है़ चुनाव में कॉलेज के नियमित छात्र-छात्राएं ही प्रत्याशी बन सकेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola