महिला ने उपायुक्त से गुहार लगायी

Published at :24 Nov 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने उपायुक्त से गुहार लगायी

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड के बलियारी गांव निवासी सीताराम दुबे की पत्नी शीला देवी ने उपायुक्त एवं एसडीओ को आवेदन देकर अपनी भूमी पर चहारदीवारी कराने की मांग की है़ उनकी मांग पर एसडीओ ने उन्हें उनकी भूमि पर कब्जा को लेकर आश्वासन दिया है़ शीला देवी ने एसडीओ को दिये आवेदन में […]

विज्ञापन
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड के बलियारी गांव निवासी सीताराम दुबे की पत्नी शीला देवी ने उपायुक्त एवं एसडीओ को आवेदन देकर अपनी भूमी पर चहारदीवारी कराने की मांग की है़ उनकी मांग पर एसडीओ ने उन्हें उनकी भूमि पर कब्जा को लेकर आश्वासन दिया है़
शीला देवी ने एसडीओ को दिये आवेदन में कहा है कि भूमि खाता संख्या 400 प्लॉट 2617 रकबा सात डिसमिल एवं प्लॉट संख्या 2618 रकबा एक डिसमिल भूमि जो उनकी है, उस भूमि पर घर बनाने को लेकर अपनी भूमि की चहारदीवारी कराने की मांग की है़ उन्होंने कहा है कि उनके पास उक्त भूमि का कैडेस्ट्रल सर्वे अर्थात पुराना सर्वे, रिविजन सर्वे, पार्टीशन सीट, केवाला,बोर्ड ऑफ रेवेन्यु का फैसला तथा ततकालीन बीडीओ एवं सीओ के आदेशानुसार 15 जुलाई 2013 को किया गया़ साथ ही सीमांकन प्रतिवेदन भी उनके पक्ष मे है़ उक्त भूमि पर अभी भी सीमांकन पिलर गाड़ा हुआ है, लेकिन कांडी के 20सूत्री अध्यक्ष रामलला दूबे, गिरिवर दूबे, सुरेश दुबे के दबंगई के कारण जिला प्रशासन उनकी भूमि पर चहारदीवारी नहीं करा पा रही है़ इस मामले में पूर्व में एसडीओ द्वारा 12 मई 2016 को संबंधित सीओ को चहारदीवारी कराने का निर्देश के बावजूद अब तक कोई नोटिस नहीं लिया गया़
इस मामले को लेकर उनके द्वारा मुख्यमंत्री जनसंवाद में परिवाद संख्या 2016-52083 के तहत मामला दर्ज कराया गया जिसके आलोक में एसडीओ को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिये गये है़ इधर शीला देवी ने बताया कि एसडीओ ने उन्हें निकट भविष्य में मदद करने का आश्वासन दिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola