इनसान के जीवन में विज्ञान जरूरी : गिरिनाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Nov 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रदर्शनी में नामधारी कॉलेज एवं बीडी कॉलेज के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया गढ़वा : स्थानीय गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया़ इसमें गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, एसएसजेएस नामधारी कॉलेज व इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज के प्रतिभागी […]
विज्ञापन
गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
प्रदर्शनी में नामधारी कॉलेज एवं बीडी कॉलेज के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया
गढ़वा : स्थानीय गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया़ इसमें गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, एसएसजेएस नामधारी कॉलेज व इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया़ इसका उदघाटन मुख्यमंत्री पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने किया़ प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने 14 मॉडल प्रस्तुत किये, जिनमें से पांच को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि गिरिनाथ सिंह ने कहा कि आज के युग में विज्ञान का काफी महत्व है़ विज्ञान के बिना इनसान का जीवन अधूरा है़ उन्होंने कहा कि उन्होंने इस कॉलेज की उस वक्त स्थापना की थी, जब गढ़वा जिले में महिलाओं का साक्षरता दर काफी कम था. उस वक्त जिले में महिलाओं की साक्षरता दर महज सात प्रतिशत ही थी़ आज इसमें काफी इजाफा हुआ है़
उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं के सभी प्रकार के संसाधन को उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि जिले में महिलाओं की साक्षरता दर में और वृद्धि हो सके और गढ़वा का सर्वांगीण विकास हो सके़ उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एक बेहतर प्रयास है़ विज्ञान को विकास के रूप में देख कर इसका आयोजन किया गया है़
विज्ञान प्रदर्शनी में नामधारी कॉलेज के सरगिन पांडेय को डिजिटल इंडिया का मॉडल प्रस्तुतकरने के लिए प्रथम पुरस्कार, गोपीनाथ महिला महाविद्यालय की रानी कुमारी व स्वाति कुमारी को प्राकृतिक संसाधन के मॉडल के लिए द्वितीय. इसी कॉलेज की श्रुति सिंह व प्रिया कुमारी को तृतीय, प्रियांशी कुमारी को वायु प्रदूषण के मॉडल की प्रस्तुति पर चौथा पुरस्कार तथा जल संचयन व क्लीन इंडिया का मॉडल बनाये जाने पर इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज की छात्रा वर्षा कुमारी व रंभा कुमारी को पांचवां पुरस्कार दिया गया़ ज्यूरी के रूप में नामधारी कॉलेज के डॉ अजय प्रसाद व प्रो सतीश पांडेय तथा सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज के प्रो धनंजय कुमार सिंह उपस्थित थे़
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य संगीता सिंह, डॉ शीला सिंह, अरुण सिंह, प्रो मनीषा सिंह, प्रो तन्वी सिंह, प्रो अर्चना कुमारी सहित कॉलेज के सभी व्याख्याता व छात्राएं उपस्थित थी़ं कार्यक्रम का संचालन प्रो अरुण पाठक ने किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




