पारा शिक्षक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में रंका गांव के रबदा गांव निवासी पारा शिक्षक अमित तिवारी की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया़ परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि अमित को अस्पताल लाने के बाद त्वरित इलाज शुरू हो जाता और उसको समय पर ऑक्सीजन लगा दिया जाता, तो उसकी […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में रंका गांव के रबदा गांव निवासी पारा शिक्षक अमित तिवारी की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया़ परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि अमित को अस्पताल लाने के बाद त्वरित इलाज शुरू हो जाता और उसको समय पर ऑक्सीजन लगा दिया जाता, तो उसकी मौत नहीं होती़ परिजनों के मुताबिक अस्पताल में पहुंचने पर डॉ तरुण कुमार ड्यूटी पर थे़ उन्होंने अमित का इलाज करने में काफी विलंब कर दिया़
अमित को तत्काल ऑक्सीजन लगाने की जरूरत थी़ लेकिन ऑक्सीजन लगाने में भी विलंब हो गया़ इससे उसकी मौत हो गयी़ यद्यपि इस संबंध में चिकित्सक का कहना है कि अमित की स्थिति पहले से ही गंभीर थी़ अस्पताल में इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




