दिसंबर तक सभी गांवों में बहाल होगी बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड राज्य बिजली वितरण व ऊर्जा के सीएमडी आरके श्रीवास्तव मंगलवार को एकदिवसीय दौरे में गढ़वा पहुंचे़ उन्होंने सांसद वीडी राम, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, भानु प्रताप शाही, उपायुक्त व बिजली विभाग के सभी अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की़ समीक्षा के पश्चात उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले के 88 गांव अभी […]
विज्ञापन
गढ़वा : झारखंड राज्य बिजली वितरण व ऊर्जा के सीएमडी आरके श्रीवास्तव मंगलवार को एकदिवसीय दौरे में गढ़वा पहुंचे़ उन्होंने सांसद वीडी राम, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, भानु प्रताप शाही, उपायुक्त व बिजली विभाग के सभी अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की़ समीक्षा के पश्चात उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले के 88 गांव अभी तक विद्युतीकरण से वंचित हैं, जिन्हें दिसंबर 2016 तक विद्युतीकरण से अच्छादित कर दिया जायेगा़
इसके अलावा जिले भर में जले हुए 1600 ट्रांसफारमर को फरवरी 2017 तक बदल कर नया ट्रांसफारमर लगा दिया जायेगा़ उन्होंने जो भी आधारभूत संरचना की कमी है, उसे अगले साल तक पूरा कर लिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि सरकार के 24 गुना 7 पावर आपूर्ति कार्यक्रम को वे सभी गंभीरता से काम कर रहे हैं. वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति हो रही है़
ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल्द विद्युतापूर्ति 24 घंटे होगी़ उन्होंने बताया कि जले हुए ट्रांसफारमर, कंडक्टर, वायर आदि को बदलने के लिए सर्वे का काम चल रहा है़ अगले साल तक सभी दुरुस्त कर लिये जायेंगे़ हटिया ग्रिड से गढ़वा को जोड़ने के संबंध में श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसमिशन लािन का काम चल रहा है़ शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जायेगा़ उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में कहीं से भी ट्रांसफारमर देने या अन्य रिश्वत आदि का मामला प्रकाश में आयेगा, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी़
इसके लिए दोषी अधिकारी किसी हाल में बक्शे नहीं जायेंगे़ उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में बिजली आपूर्ति के कार्य संतोषजनक है़ इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार, मुख्य अभियंता सीएस ठाकुर, पलामू जीएम सीएल रॉय, मंजुनाथ भजंतरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




