पूर्व सांसद सहित कई गिरफ्तार, रिहा

Published at :25 Oct 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद सहित कई गिरफ्तार, रिहा

विपक्षी दलों द्वारा आहूत बंद को लेकर एक घंटा तक एनएच-75 पर आवागमन रहा बाधित कांग्रेस, राजद व झाविमो के नेता बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे गढ़वा : विपक्षी दलों ने बड़कागांव गोलीकांड के विरोध में आहूत बंद को लेकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया़ इसके कारण गढ़वा-रेहला मार्ग में एनएच-75 मार्ग […]

विज्ञापन
विपक्षी दलों द्वारा आहूत बंद को लेकर एक घंटा तक एनएच-75 पर आवागमन रहा बाधित
कांग्रेस, राजद व झाविमो के नेता बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे
गढ़वा : विपक्षी दलों ने बड़कागांव गोलीकांड के विरोध में आहूत बंद को लेकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया़ इसके कारण गढ़वा-रेहला मार्ग में एनएच-75 मार्ग को लगभग एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा़, जिसके कारण दौरान शहर के मेन रोड को जाम कर रहे पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले आया गया.
जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया़ बंद को लेकर सोमवार को मझिआंव मोड़ पर झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विपक्षी दलों के लोग इकट्ठा हुए, जहां सरकार विरोधी नारेबाजी की़ तत्पश्चात सभी लोग वहां से जुलूस के शक्ल में आगे बढ़े और मेन रोड पर बैठ कर गढ़वा-रेहला मार्ग को जाम कर दिया़ इस दौरान झाविमो, कांग्रेस व राजद के नेताओं ने बड़कागांव गोलीकांड की घटना को राज्य सरकार का दमनात्मक कार्रवाई बताया़
नेताओं ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार लोकतंत्र की गला घोंट रही है़ जनता की चुनी हुई सरकार जनता का ही दमन कर रही है़ यह काफी शर्मनाक है और लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है़ नेताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है और प्रशासन निरंकुश़ ऐसे में आम जनता का जीना मुहाल हो गया है़ हालात यही रहा तो पूरे राज्य की जनता सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध करेगी़
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा झाविमो के मो नेसार, अनिल चौहान, सुधीर दुबे, बसंत पासवान, रामप्रवेश बिंद, शिवबचन चौधरी, धनंजय पासवान, अरुण चंद्रवंशी, रामलाल भुइंहर, ओमप्रकाश केसरी, महेंद्र राम, मनोज गुप्ता, अजय चंद्रवंशी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, प्रदेश सचिव अरविंद तूफानी, कमर सफदर, उमेश त्रिपाठी, राजद के जिलाध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, शिव नारायण यादव, सूरज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola