शहर में कई स्थानों पर बनेंगे पिकअप स्टैंड

Published at :25 Oct 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में कई स्थानों पर बनेंगे पिकअप स्टैंड

जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय गढ़वा : जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भवन में हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई निर्णय लिये गये़ इसमें पूरे शहर में ट्रैफिक जागरूकता बोर्ड लगाने व टेंपो के लिए शहर […]

विज्ञापन
जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय
गढ़वा : जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भवन में हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई निर्णय लिये गये़
इसमें पूरे शहर में ट्रैफिक जागरूकता बोर्ड लगाने व टेंपो के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पिकअप प्वाइंट तय करने व वहीं से यात्रियों के उठाव के लिए वाहन रोकने के निर्देश दिये गये हैं. इसी तरह टंडवा में नो इंट्री के दौरान ट्रकों के खड़ा होने पर होनेवाले आवागमन की समस्या को देखते हुए टंडवा से एक किमी पहले ही नो इंट्री स्थल बनाने के निर्णय लिया गया़
सभी प्रखंडों में प्रत्येक माह के 10 तारीख को जागरूकता कार्यक्रम चलाने व ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करनेवालों को गांधीगीरि तरीके से जागरूक करने के निर्देश दिये गये़ एनएच पर अवस्थित शराब दुकानों पर हटाने व कम से कम मुख्य सड़क से 100 मीटर अंदर दुकान को ले जाने के निर्देश दिये गये़ बैठक में उपायुक्त ने ट्रैफिक समस्या को लेकर पूरे जिले के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी करने की बात कही़ जिला परिवहन पदाधिकारी फिलब्यूस बारला ने एंबुलेंस में लाल बत्ती लगाने व नीली बत्ती को हटाने के निर्देश दिये़
बैठक में सीएस को निर्देश दिया गया कि हमेशा ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों का रक्त रखें. यदि रक्त की कमी पायी गयी, तो कार्रवाई की जायेगी़ इस अवसर पर आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने बाइपास सड़क बनाने व नदी के किनारे पीसीसी पथ बनाकर दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता बनाने की मांग रखी़
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार, एसडीओ गढ़वा राकेश कुमार, एसडीओ रंका जावेद अनवर इदरिशी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी खागो महतो, जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola