87 जनजातीय लाभुकों को मिला राशन

Updated:
विज्ञापन
87 जनजातीय लाभुकों को मिला राशन

87 जनजातीय लाभुकों को मिला राशन

विज्ञापन

मझिआंव:मझिआव प्रखंड क्षेत्र के जाहरसरई गांव के परहिया डीह टोला स्थित धूमकुड़िया हाउस में रविवार को डीबीटी योजना के तहत 87 जनजातीय समुदाय के लाभुकों को मार्च माह का अनाज मिला. इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने लाभुकों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठायें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग को जानकारी दें. साथ ही उन्होंने ने बताया कि डीबीटी योजना का उद्देश्य जरूरतमंद और जनजातीय परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी भी परिवार को भोजन की कमी का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही इस योजना के तहत नियमित रूप से लाभुकों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभागीय कर्मी,आशीष कुमार पांडे स्थानीय जन वितरण प्रणाली के दुकानदार व लाभुक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola