कुल्हाड़ी से घायल किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

चिनिया. चिनिया के नेनुआ टोला निवासी सूरजदेव कोरवा को मंगलवार को गांव के ही कैलाश पासवान ने कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया है़ सूरजदेव के मुताबिक कैलाश पासवान मंगलवार को उसके मकई व धान के खेत में बैल चरा रहा था़ जब उसने उसका विरोध किया, तो उससे नोंकझोंक हो गयी़ इसी दौरान […]
विज्ञापन
चिनिया. चिनिया के नेनुआ टोला निवासी सूरजदेव कोरवा को मंगलवार को गांव के ही कैलाश पासवान ने कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया है़ सूरजदेव के मुताबिक कैलाश पासवान मंगलवार को उसके मकई व धान के खेत में बैल चरा रहा था़ जब उसने उसका विरोध किया, तो उससे नोंकझोंक हो गयी़ इसी दौरान उसने उसके माथे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया़ उसे स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज के बाद गढ़वा ले जाया जा रहा है़ सूरजदेव का आरोप है कि वह घायल अवस्था में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जब थाना पहुंचा, तो उसका आवेदन लेने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




