अनशन आज से

Published at :07 Sep 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
अनशन आज से

नगरऊंटारी : एनएच 75 की बदतर स्थिति को लेकर एनएच 75 संघर्ष समिति ने सड़क पर उतर कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है. वहीं झाविमो नेता पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने एनएच 75 को लेकर राज्य के उच्च न्यायालय में मामला रख कर व सरकार के मुख्य सचिव को पत्र देकर एनएच 75 का […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी : एनएच 75 की बदतर स्थिति को लेकर एनएच 75 संघर्ष समिति ने सड़क पर उतर कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है. वहीं झाविमो नेता पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने एनएच 75 को लेकर राज्य के उच्च न्यायालय में मामला रख कर व सरकार के मुख्य सचिव को पत्र देकर एनएच 75 का कार्य करा रहे संवेदक को काली सूची में डाल कर दूसरे संवेदक से कार्य कराने की मांग की है.
एनएच 75 संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार की शाम नगरऊंटारी बस स्टैंड के निकट एनएच 75 की दुर्दशा का विरोध करते हुए कार्य करा रहे पाटिल कंस्ट्रक्शन का पुतला फूंका. प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय के बाद समिति के सदस्यों ने बस स्टैंड के निकट पाटिल कंस्ट्रक्शन का पुतला जलाते हुए उसके विरुद्ध नारेबाजी किया. पुतला जलाने के बाद समिति के सदस्यों ने कहा कि जब तक एनएच 75 का निर्माण गुणवत्तापूर्ण प्रारंभ नहीं होता है, समिति के सदस्य अनशन करेंगे. यह अनशन सात सितंबर को थाना गेट के निकट शुरू होगा, जो अनिश्चितकालीन चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola