ओके...जागृति सेवा मंच ने किया आर्थिक मदद

अोके…जागृति सेवा मंच ने किया आर्थिक मददकैप्सन : आर्थिक मदद देते मंच के सदस्य.रमना. प्रखंड के सिलिदाग पंचायत बाबुडिग निवासी कई महीनों से किडनी जैसे रोग से जूझ रहे अजय चंद्रवंशी को जागृति सेवा मंच के सदस्यों ने उनके घर जाकर 11300 रुपया की आर्थिक मदद किया. आर्थिक रूप से काफी कमजोर अजय चंद्रवंशी इलाज […]
अोके…जागृति सेवा मंच ने किया आर्थिक मददकैप्सन : आर्थिक मदद देते मंच के सदस्य.रमना. प्रखंड के सिलिदाग पंचायत बाबुडिग निवासी कई महीनों से किडनी जैसे रोग से जूझ रहे अजय चंद्रवंशी को जागृति सेवा मंच के सदस्यों ने उनके घर जाकर 11300 रुपया की आर्थिक मदद किया. आर्थिक रूप से काफी कमजोर अजय चंद्रवंशी इलाज कराने के बाद घर में बैठ गया था. सहायता की आस में कई जगह भटक रहा था. इसी क्रम में जाग्रति के सदस्यों से आर्थिक सहायता की गुहार लगायी. इसी आलोक में सदस्यों ने रमना से चंदा इकट्ठा कर रविवार को उनके घर पहुंच कर पीड़ित के मां के हाथों में सहयोग राशि दी तथा आर्थिक मदद देकर रविवार को रांची चोपन गाड़ी से इलाज के लिए रांची भेज दिया. इस अवसर पर मंच के सदस्य मुन्ना प्रसाद व संजय कुमार ने कहा कि गंभीर रूप से जूझ रहे असहाय लोगों को हर प्रकार की सहायता की जायेगी. मौके पर धनंजय कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजय कुमार, मुन्ना प्रसाद, बबलू गुप्ता, जीतेंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार, रवि कुमार, श्याम किशोर प्रसाद, राहुल कुमार, पप्पू प्रसाद सहित आसपास के कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




