ओके...मलेरिया से महिला की मौत

Published at :04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
ओके...मलेरिया से महिला की मौत

अोके…मलेरिया से महिला की मौतकैप्सन : शव के पास बिलखते बच्चे.डंडई. प्रखंड स्थित बौलिया गांव के जयप्रकाश नगर टोला निवासी शारदा कुंवर (30)की मौत मलेरिया से ग्रसित होकर हो गयी. उसके परिजन पिता गुलजारी साह ने बताया कि इसे 10 दिन से मलेरिया से पीड़ित थी. जिसका इलाज गढ़वा में चल रहा था. लेकिन इसकी […]

विज्ञापन

अोके…मलेरिया से महिला की मौतकैप्सन : शव के पास बिलखते बच्चे.डंडई. प्रखंड स्थित बौलिया गांव के जयप्रकाश नगर टोला निवासी शारदा कुंवर (30)की मौत मलेरिया से ग्रसित होकर हो गयी. उसके परिजन पिता गुलजारी साह ने बताया कि इसे 10 दिन से मलेरिया से पीड़ित थी. जिसका इलाज गढ़वा में चल रहा था. लेकिन इसकी तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ती गयी और डॉक्टर ने रांची के लिए रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक अपने पीछे चार बच्ची सीमा कुमारी (नौ), रीमा कुमारी (सात ), रागिनी कुमारी (पांच ) व नीता कुमारी (ढाई वर्ष ) छोड़ गयी है. घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय मुखिया पति अजय पासवान, पूर्व जिला पार्षद रामनाथ पासवान, सत्येंद्र यादव, वार्ड पार्षद राजवंशी भुइयां सहित अन्य ग्रामीणों ने पहुंच कर बच्चों को चुप कराया. मौके पर मुखिया पति ने सरकारी सहयोग दिलाने की बात कही. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि चारों बच्चियों के भरण पोषण के लिए सरकार से मांग करेंगे. ग्रामीणों ने बताया कि शारदा कुंवर अकेली मजदूरी कर अपने चार बच्चियों का लालन पालन करती थी. इसके पति भी तीन वर्ष पहले टीबी बीमारी का शिकार हो गया था. ग्रामीणों के सहयोग से शारदा का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मौके पर सुनील प्रसाद, विधाशंकर सावन,भीम साव, सलाउद्दीन अंसारी, अशोक साव, रामचंद्र साव, विनोद साह, सगुनी पासवान, सहादे भुइयां, सुनील यादव सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola