60 छात्राओं के दांतों की जांच हुई

Published at :04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
60 छात्राओं के दांतों की जांच हुई

60 छात्राओं के दांतों की जांच हुई4जीडबलूपीएच8-स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ रंका ने कस्तूरबा विद्यालय रंका में दंत चिकित्सा शिविर लगाया, जिसमें विद्यालय की 60 लड़कियों के दांतों की जांच की. इसके बाद उनके बीच दवा का वितरण किया गया़ साथ ही छात्राओं को दांतों की सुरक्षित देखभाल करने व होने वाले […]

विज्ञापन

60 छात्राओं के दांतों की जांच हुई4जीडबलूपीएच8-स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ रंका ने कस्तूरबा विद्यालय रंका में दंत चिकित्सा शिविर लगाया, जिसमें विद्यालय की 60 लड़कियों के दांतों की जांच की. इसके बाद उनके बीच दवा का वितरण किया गया़ साथ ही छात्राओं को दांतों की सुरक्षित देखभाल करने व होने वाले बीमारियों से संबंधित जानकारी दी गयी़ साथ ही इस मौके पर पर्यावरण बचाओ अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया़ इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रंका ग्रुप के अध्यक्ष संदीप कमलापुरी ने की़ इस अवसर पर डॉ अशोक सोनी ने चिकित्सीय योगदान दिया़ इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी एनके सिन्हा, फेडरेशन अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी ने संयुक्त रूप से किया़ उपरोक्त के अलावा कार्यक्रम में नंद कुमार गुप्ता, मदन प्रसाद केसरी, ध्रुव केसरी, उत्तम पांडेय, राजेश मधेशिया, संजय सिन्हा, डॉ एकरामुल, दीनानाथ प्रसाद, मो इरफान, अखिलेश कुमार, व्यास मुनि, संदीप कुमार, दीनानाथ, रंजीत सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola