पंचायत समिति की बैठक में विभागों की समीक्षा हुई

Published at :01 Sep 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में विभागों की समीक्षा हुई

विद्युत विभाग के एसडीअो नहीं बता सके विद्युत कनेक्शन के लिए कितनी राशि लगती है नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी विभागों की क्रमवार समीक्षा की गयी. बैठक में कई विभाग के पदाधिकारियों के […]

विज्ञापन
विद्युत विभाग के एसडीअो नहीं बता सके विद्युत कनेक्शन के लिए कितनी राशि लगती है
नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी विभागों की क्रमवार समीक्षा की गयी. बैठक में कई विभाग के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर प्रमुख ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण उन विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी. बैठक में सदस्यों ने हलिवंता पंचायत के सुलसुलिया ग्राम स्थित मध्य विद्यालय का भवन अधूरा रहने का मामला उठाया.
इस पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी विभाग को दे दी गयी है. सदस्यों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम ने बताया कि कक्षा एक से चार तक में अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की राशि भेज दी गयी है.
सदस्यों ने बीमा के संबंधमें जब जानकारी मांगा, तो प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड में कुल 628 किसानों का बीमा किया गया है, जिसमें 488 किसानों ने धान का तथा 220 किसानों ने मक्का का बीमा कराया है. पंचायत समिति सदस्यों के सवाल का जवाब देते हुए अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि सूखा राहत के तहत 38 गांवों की राशि प्राप्त हुई है, जो एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में भेज दी जायेगी. अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि 25 गांवों में डीडीटी का छिड़काव हो चुका है.
उन्होंने प्रमुख से कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर जहां पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है, चापानल लगवाने की मांग की. हुलहुलाखुर्द के बीडीओ ने गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मवेशी बांधे जाने का मामला उठाया. इस संबंध में प्रभारी सीडीपीअो सह बीडीओ ने बताया कि खाली करने का निर्देश दिया गया है. एक सदस्य द्वारा विद्युत विभाग के एसडीअो व जेइ से विद्युत कनेक्शन के लिए कितनी राशि देनी पड़ती है, पूछे जाने पर एसडीअो व जेइ इसका जवाब नहीं दे सके. बीडीअो ने जानकारी कहा कि चितविश्राम पंचायत को छोड़ कर सभी पंचायतों में चौदहवें वित्त की राशि उपलब्ध हो गयी है.
बैठक में उपप्रमुख रामप्रवेश प्रजापति, बीडीअो मुरली यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंज बिहारी सिंह, सहकारिता पदाधिकारी गजनफर अली खान, कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम, राजस्व कर्मचारी वंशी पाठक, पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी, विंदा देवी, जितनी देवी, धर्मेंद्र कुमरा, मो साबीर, पंचायत सचिव कामाख्या नारायण पाठक, वीरेंद्र सिंह, सुनेश्वर बैठा, महाराज राम सहित कई विभाग के पदाधिकारी, सभी बीडीसी व पंचायत सचिव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola