ओमप्रकाश भारतीय कुश्ती टीम में शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

बेल्ट कुशती के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की ओर से दो बार कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं गढ़वा के ओमप्रकाश गढ़वा. किर्गीस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपीयनशिप 2016 के लिए भारतीय टीम में गढ़वा के पहलवान ओमप्रकाश गुप्ता को शामिल किया है़ श्री गुप्ता इससे पहले भी कुश्ती में राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके […]
विज्ञापन
बेल्ट कुशती के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की ओर से दो बार कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं गढ़वा के ओमप्रकाश
गढ़वा. किर्गीस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपीयनशिप 2016 के लिए भारतीय टीम में गढ़वा के पहलवान ओमप्रकाश गुप्ता को शामिल किया है़ श्री गुप्ता इससे पहले भी कुश्ती में राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके है़
उक्त प्रतियोगिता में गढ़वा के ही शैलेंद्र पाठक को भारतीय टीम का रेफरी नियुक्त किया गया है़ बेल्ट कुश्ती संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रो उमेश सहाय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त विश्व चैंपियनशिप ट्रेडिशनल स्टाइल के 80 किलो भार वर्ग में कुश्ती के लिए भारत की ओर से गढ़वा के पहलवान ओमप्र्रकाश गुप्ता दूसरे देश के पहलवानों को चुनौती देंगे़
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व ओमप्रकाश दो बार देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीत चुके हैं. यूनाइटेड वल्ड रेसलिंग कमेटी ने ओमप्रकाश को भारतीय टीम में चयन के बाद उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है़ ओमप्रकाश के चयन पर बेल्ट कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजमोहन राम, विजय केसरी, मनीष केसरी, पंकज कुमार, ललन पहलवान, उत्तम पांडेय, संतोष कांस्यकार, प्रीतम गौड़ तथा उदय गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामना दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




