फायरिंग के विरोध में विशुनपुरा बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

एसडीपीओ के आश्वासन पर अपराह्न एक बजे से खुली दुकानें व्यवसायी सुनील प्रसाद से आठ महीने से पांच लाख रुपये की मांगी जा रही है रंगदारी रंगदारी नहीं देने से गुस्साये अपराधियों ने शाम में की थी फायरिंग विशुनपुरा : विशुनपुरा गांधी चौक पर बुधवार की शाम की गयी फायरिंग के विरोध में आक्रोशित व्यवसायी […]
विज्ञापन
एसडीपीओ के आश्वासन पर अपराह्न एक बजे से खुली दुकानें
व्यवसायी सुनील प्रसाद से आठ महीने से पांच लाख रुपये की मांगी जा रही है रंगदारी
रंगदारी नहीं देने से गुस्साये अपराधियों ने शाम में की थी फायरिंग
विशुनपुरा : विशुनपुरा गांधी चौक पर बुधवार की शाम की गयी फायरिंग के विरोध में आक्रोशित व्यवसायी गुरुवार को सड़क पर उतर गये़ व्यवसायियों ने गुरुवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी और प्रशासन के खिलाफ सुबह से ही आंदोलन पर बैठ गये़ व्यवसायियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक उन्हें प्रशासन सुरक्ष नहीं देती है, तब तक वे दुकान बंद रखेंगे़
सूचना मिलने के बाद नगरऊंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार ने पहुंच कर व्यवसायियों से बात कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय मांगा़ साथ ही उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया़ इसके बाद व्यवसायियों ने अपना आंदोलन समाप्त करते हुए अपराह्न एक बजे दुकानों को खोला़ इस बीच करीब सात घंटे तक विशुनपुरा में आक्रोशपूर्ण आंदोलन की वजह से मामला गरम रहा़ आंदोलन का नेतृत्व नवल किशोर गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मुरली गुप्ता, राजकुमार प्रसाद गुप्ता, भोला प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, विरेंद्र गुप्ता, गौरीशंकर प्रसाद, बलराम पासवान, कुंदन चौरसिया, रंजन गुप्ता, ओंकार सोनी, कृष्णा विश्वकर्मा, सुमंत मेहता, संजय गुप्ता सहित काफी लोग कररहे थे़
क्या है मामला
बुधवार की शाम 7:30 बजे मोटरसाइकिल से आये अपराधियों ने गांधी चौक के पास तीन फायरिंग की़ इससे व्यवसायियों में दहशत उत्पन्न हो गया़ व्यवसायियों ने बताया कि पत्तागड़ाखुर्द निवासी व्यवसायी सुनील प्रसाद गुप्ता से अपराधियों ने दो माह पहले से ही मोबाइल से बार-बार फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है़ पैसा नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है़
इसकी सूचना श्री गुप्ता ने स्थानीय थाना सहित अनुमंडल पुलिस व पुलिस अधीक्षक को भी कई बार दी है़ इसके बाद भी अपराधियों की धर-पकड़ नहीं होने से घटना पर विराम लगने के बजाय अपराधियों को बेखौफ होकर रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है़ व्यवसायियों ने बताया कि अपराधी गांधी चौक स्थित सुनील प्रसाद दुकान के सामने तीन फायर किये व गाली-गलौज करते हुए नगरऊंटारी की ओर चले गये़ तीनों अपराधी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे़ व्यवसायियों ने बताया कि रास्ते में अपराधियों ने पिपरीखुर्द भुखन साव के घर के सामने भी दो फायरिंग किये और वहां भी गाली-गलौज किया़ घटनास्थल से थाना के एएसआइ वर्णवास टोप्पो ने एक खोखा भी बरामद किया है़
पहले भी दहशत में रहा है विशुनपुरा
विदित हो कि विशुनपुरा के व्यवसायी पहले भी दहशत में रहे हैं. वर्ष 2000 के दशक में जब नक्सलवाद का प्रभाव था, उस समय विशुनपुरा पूरी तरह से नक्सलियों की गिरफ्त में था़
तत्कालीन भाकपा माओवादी के कमांडर कुंदन के नेतृत्व में बेलदाहा चेकडैम बनाने के नाम पर यहां के व्यवसायियों का भयादोहन कर इनसे काफी वसूली गयी थी़ बाद में एक दिन नक्सली बंदी के दिन दुकान खुला रखने के आरोप में माआवादियों ने धमकी देकर हमेशा के लिए यहां के व्यवसायियों को दुकान बंद करने का फरमान जारी कर दिया था़ इसके कारण कई सप्ताह तक लगातार विशुनपुरा का दुकान बंद रहा था़, जिसके कारण यहां का व्यवसाय पूरी तरह से ठप पड़ गया था़ बीते कुछ वर्षों में नक्सलवाद में कमी आने के बाद व्यवसायी धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं. इस बीच अपराधियों द्वारा फिरौती की मांग से वे पुन: दहशत में हो गये हैं.
दो दिन का समय दें, गिरफ्त में होंगे अपराधी : एसडीपीओ
व्यवसायियों के दुकान बंद कर आंदोलन में उतरने की बात सुनते ही नगरऊंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक परवेज आलम व रमना थाना प्रभारी के साथ यहां पहुंच कर व्यवसायियों से बात किये़ एसडीपीओ ने कहा कि वे अभी नये आये हैं. उन्हें दो दिन का समय दें. दो दिन में अपराधियों को उन लोगों के बीच लाया जायेगा़ इस बीच सुरक्षा का आश्वासन देते हुए एसडीपीओ ने विशुनपुरा थाना प्रभारी को हर चौक पर मोटरसाइकिल से दो-दो जवानों को तैनात रखने तथा सुनील प्रसाद गुप्ता के दुकान के पास विशेष रूप से सुरक्षा देने का निर्देश दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




