कभी राम बनके, कभी श्याम बनके चले आना

Published at :26 Aug 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके चले आना

गढ़वा : गढ़वा जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया. वैसे तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बुधवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी. लेकिन अधिकांश लोगों ने गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उपवास रखा और पूजा-अर्चना की. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गढ़वा शहर में सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया. वैसे तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बुधवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी. लेकिन अधिकांश लोगों ने गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उपवास रखा और पूजा-अर्चना की.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गढ़वा शहर में सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया. इसके अलावा जगह-जगह विभिन्न घरों व सार्वजनिक स्थलों पर परंपरागत रूप से सामूहिक रूप से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. इसके लिए सभी स्थलों पर विशेष रूप से सजावट की गयी थी. गुरुवार की सुबह से ही चारों ओर श्रीकृष्ण से संबंधी भजन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था. कभी राम बन के, कभी श्याम बनके…, जय कन्हैया लाल की… जैसे भजन से गढ़वा शहर कृष्णमय बन गया था.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण के भक्तों ने दिनभर उपवास रखा और रात में भगवान का जन्मोत्सव मनाया. इसमें महिला व बच्चों की संख्या ज्यादा थी. शहर के बिहारी मंदिर व जोड़ा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनेवालों की संख्या काफी अधिक थी, जहां शाम से ही महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित सोहर गा रही थीं. जिले में काफी दिनों की लगातार बारिश के बाद कल से मौसम भी साफ है. इससे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola