राहत कार्य नहीं चला, तो आंदोलन: अभिमन्यु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बाढ़ प्रभावित हेठार क्षेत्र के किसानों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं गढ़वा : झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने सोमवार को सोनतटीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हेठार क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों से मिले और बाढ़ से हुए नुकसान का […]
विज्ञापन
झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बाढ़ प्रभावित हेठार क्षेत्र के किसानों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं
गढ़वा : झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने सोमवार को सोनतटीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हेठार क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों से मिले और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया़ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे सरकार से लड़ कर बरबाद हुए फसलों का मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे़
बाढ़ से प्रभावित कोयल व सोन नदी के तटीय इलाके के बलियारी, पतीला, गाड़ाखुर्द पंचायत के दर्जनों गांव में श्री सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे़ इस मौके पर उपरोक्त गांव के किसानों ने श्री सिंह से कहा कि बाढ़ से दर्जनों गांव के सैकड़ों एकड़ खेत में लगे धान व दलहन का फसल बरबाद हुआ है़
उनकी पूरी तरह से कमर टूट गयी है़ किसानों ने कहा कि इधर नदी से बाढ़ का पानी कम हुआ ही था कि रविवार के शाम से लगातार बारिश हो रही है़ किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद अभिमन्यु सिंह ने कहा कि वे उनके हक के लिए हरसंभव लड़ेंगे और उचित रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे़
उन्होंने सरकार से मांग की कि बाढ़ के कारण किसानों के फसल तो बरबाद हुये ही हैं, पशुओं के चारा पर भी आफत है़ इसलिये तत्काल क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा का वितरण किया जाये़ साथ ही डायरिया का प्रकोप कांडी, मझिआंव व बरडीहा प्रखंड में फैला हुआ है़ इसके रोकथाम के लिये तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का इलाज नहीं कराया गया तो स्थिति काफी विकराल हो जायेगी. बाढ़ कम होने के बाद महामारी की आशंका बढ़ गयी है़
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शीघ्र ही राहत कार्य नहीं चलाया गया, तो वे 20 हजार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे़ श्री सिंह ने स्थानीय विधायक सह मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी पर जनता के दुख-दर्द से दूर रहने व परिवारवाद में सिमट कर रह जाने का आरोप लगाया़
साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सिर्फ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फोटो खींचा कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं. इस अवसर पर उपरोक्त तीनों पंचायत के मुखिया सह काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




