सात केंद्र पर 1692 ने दी परीक्षा, 1781 अनुपस्थित

Published at :22 Aug 2016 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
सात केंद्र पर 1692 ने दी परीक्षा, 1781 अनुपस्थित

जेएसएससी परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आयोजित की थी स्नातक स्तरीय परीक्षा गढ़वा : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा रविवार को गढ़वा में संपन्न हुई. जिला मुख्यायल गढ़वा में इस परीक्षा के लिये सात केंद्र बनाये गये थे. इनमें गोविंद प्लस टू उवि में 612, गोपीनाथ महिला महाविद्यालय में […]

विज्ञापन
जेएसएससी परीक्षा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आयोजित की थी स्नातक स्तरीय परीक्षा
गढ़वा : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा रविवार को गढ़वा में संपन्न हुई. जिला मुख्यायल गढ़वा में इस परीक्षा के लिये सात केंद्र बनाये गये थे. इनमें गोविंद प्लस टू उवि में 612, गोपीनाथ महिला महाविद्यालय में 756, राजकीयकृत रामासाहू उवि में 504, एसपीडी कॉलेज में 528, राजकीयकृत बालिका उवि में 432, एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में 384, शांति निवास उवि में 264 परीक्षार्थियों का केंद्र था.
यद्यपि इनमें करीब आधे परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कुल 3473 परीक्षार्थी में से मात्र 1692 परीक्षार्थी ही उपस्थित थे. वहीं 1781 अनुपस्थित रहे. इनमें गोविंद उवि में 296, गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में 338, रामासाहू उवि में 253, एसपीडी कॉलेज में 287, बालिका उवि में 215, नामधारी कॉलेज में 178 व शांति निवास में मात्र 125 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दिये. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया था. इन टीमों ने सभी केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा का जायजा लिया.
भूमि सुधार उप समाहर्ता जितेंद्र मुंडा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया था. उनकी देखरेख में सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करायी गयी. गोविद प्लस टू उवि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने अपनी देखरेख में परीक्षा संपन्न कराया. सभी केंद्रों से परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर सीट को कोषागार में जमा करा दिया गया है. यहां से आयोग द्वारा उन्हें रांची ले जाया जायेगा. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर अन्य विद्यालयों से भी वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने भी केंद्रों पर परीक्षा का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola