16वीं प्रतिभा खोज परीक्षा आज

Published at :24 Jul 2016 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
16वीं प्रतिभा खोज परीक्षा आज

गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति द्वारा आयोजित 16वीं प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को गढ़वा जिले के सात पलामू सहित कुल सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गयी है़ इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने बताया कि ग्रुप ए एवं सी का समय सुबह9.30 बजे से तथा ग्रुप बी […]

विज्ञापन
गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति द्वारा आयोजित 16वीं प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को गढ़वा जिले के सात पलामू सहित कुल सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गयी है़
इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने बताया कि ग्रुप ए एवं सी का समय सुबह9.30 बजे से तथा ग्रुप बी का दोपहर 12 बजे से निर्धारित किया गया है़ गढ़वा प्रखंड के लिए पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र गोविंद उवि को बदलकर ज्ञान निकेतन स्कूल गढ़वा कर दिया गया है़
वहीं मेराल व रमना प्रखंड के लिए उवि मेराल, रंका के लिए बालिका उवि रंका, मझिआंव के लिए आरके पब्लिक स्कूल उंचरी, विशुनपुरा के लिए प्रोजेक्ट उवि विशुनपुरा तथा पलामू के लिए सनातन विद्या मंदिर रेहला, नगरऊंटारी के लिए बालक उवि नगरऊंटारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है़ परीक्षा के सफल संचालन के लिए सचिव एमपी केसरी, उपाध्यक्ष सुशील केसरी, अशोक विश्वकर्मा, मोजिब खां, चंद्रभूषण सिन्हा,अनिल विश्वकर्मा, सुधीर पाठक, प्रदीप दुबे, रितेश पाठक, महेंद्र विश्वकर्मा व अमित सिंह को जिम्मेवारी दी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola