शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता का रखें ख्याल

Published at :22 Jul 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता का रखें ख्याल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण पर प्रमंडल स्तरीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित पेयजल व स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये गढ़वा : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गुरुवार को स्थानीय कांफ्रेंस हॉल में एकदिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें शौचालय निर्माण कार्य से जुड़े […]

विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण पर प्रमंडल स्तरीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित
पेयजल व स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये
गढ़वा : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गुरुवार को स्थानीय कांफ्रेंस हॉल में एकदिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें शौचालय निर्माण कार्य से जुड़े पलामू, लातेहार व गढ़वा तीनों जिले के अभियंता, बीडीओ, यूनिसेफ के पदाधिकारी, समन्वयक सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
इस मौके पर कार्यशाला में जानकारी देते हुए मुख्य रूप से पेजयल व स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे हुए थे़ उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को शौचालय निर्माण कार्य संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ शौचालय की संख्या भी बढ़ानी है़ लाभुकों के बीच इस बात का प्रचार प्रसार करने की जरूरत है कि यह सरकारी योजना नहीं, बल्कि व्यक्तिगत लाभवाला है़
इसलिए इसके गुणवत्तापू्र्ण पक्ष को ध्यान में रखना आवश्यक है़ लोगों के मन से यह भावना हटायें कि शौचालय का निर्माण करके वे ठेकेदार बन रहे हैं. गांव व पंचायत स्तर पर कार्यशाला, बैठक, गोष्ठी आदि के माध्यम से ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग के बारे में बताने की जरूरत है़ यदि सभी लाभुक इस योजना से भावनात्मक रूप से जुड़ जायें, तो एक सप्ताह के अंदर ही राज्य का सभी घर शौचालययुक्त हो जायेगा़ सिर्फ शौचालय क निर्माण करके ही अभियान समाप्त करना नहीं है, बल्कि लोग इसका उपयोग कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी ध्यान रखना आवश्यक है़
उन्होंने अभियंता, बीडीओ, समन्वयक एवं जल सहिया आदि को कहा कि शौचालय राशि के भुगतान में लाभुकों को परेशान न करें. बल्कि एक सप्ताह के अंदर राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें.
जिलावार अधिकारियों से समीक्षा की : बैठक में प्रधान सचिव ने घरेलू व्यक्तिगत शौचालय की प्रगति, नियमित व्यवहार की स्थिति व निर्माण कार्य की स्थिति आदि से संबंधित जानकारी जिलावार अधिकारियों से प्राप्त की़ उन्होंने तीनों जिलों में ओडीएफ के लिए चयनित प्रखंडों पर तेजी से काम कर उसे पूरा करने के निर्देश दिये़ इसमें स्थानीय जनप्रतनिधि का सहयोग लेने की बात कही़
कार्यशाला में उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि जहां कहीं से भी यदि शौचालय में गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी, वहां के अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी़ ेइसलिए समय सीमा के अंदर गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए शौचालय का निर्माण तेजी से करें.
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता यमुना राम, उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद, यूनिसेफ के समन्वयक विवेक सिंह चौहान, अजय बहादुर सिंह, प्रेमचंद्र, पलामू के कार्यपालक अभियंता शशिशेखर सिंह, गढ़वा के राधेश्याम रवि, जिला समन्वयक अमित वशिष्ट, केके गुप्ता, संतोष कुमार, अश्विनी चौबे, अवधेश सिंह अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola