अभिलेख खोलने को लेकर हंगामा

Published at :12 Jul 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
अभिलेख खोलने को लेकर हंगामा

मझिआंव : मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत भवन पर सरकार से मनरेगा योजना के तहत मिले निर्देश के आलोक में सोमवार को अभिलेख खोलने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया़ खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लक्ष्मण राम ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया़ समाचार के अनुसार खरसोता पंचायत भवन […]

विज्ञापन
मझिआंव : मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत भवन पर सरकार से मनरेगा योजना के तहत मिले निर्देश के आलोक में सोमवार को अभिलेख खोलने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया़ खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लक्ष्मण राम ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया़
समाचार के अनुसार खरसोता पंचायत भवन पर सोमवार को बकरी व गाय शेड निर्माण के लिए अभिलेख खोलने के लिए लगभग 200 ग्रामीण पहुंचे थे, जहां मुखिया के हस्ताक्षर नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया़ हंगामा के दौरान मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी़ तब मुखिया ने इसकी सूचना थाने को दी़
सूचना पाकर थाना प्रभारी लक्ष्मण राम व सअनि एलबी हरिजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया़ मौके पर उपस्थित उप प्रमुख विनोद यादव, उप मुखिया राजेंद्र मेहता, राजेश मेहता, परीखा राम, रामनाथ राम आदि ने बताया कि मनरेगा से गाय व बकरी के शेड निर्माण के लिए अभिलेख खोला जाना है़ इसके लिए लाभुक यहां पहुंचे थे, लेकिन मुखिया रामाशंकर पासवान ने केवल अपने चहेते लोगों के फार्म पर ही अनुशंसा किया जा रहा था़ इसी मामले को लेकर विवाद बढ़ा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola