हंगामे के बाद जिप बोर्ड की बैठक हुई स्थगित

Published at :10 Jul 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
हंगामे के बाद जिप बोर्ड की बैठक हुई स्थगित

पांच माह बाद बिना अनुपालन प्रतिवेदन के जिप की बैठक में पहुंचे अधिकारी कार्रवाई पर कोई जवाब नहीं देने पर भड़के सदस्य गढ़वा : पांच महीने बाद बुलायी गयी जिला परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को जिप सदस्य व प्रमुखों के बहिष्कार की वजह से बिना नतीजे के समाप्त हो गयी़ समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र […]

विज्ञापन
पांच माह बाद बिना अनुपालन प्रतिवेदन के जिप की बैठक में पहुंचे अधिकारी
कार्रवाई पर कोई जवाब नहीं देने पर भड़के सदस्य
गढ़वा : पांच महीने बाद बुलायी गयी जिला परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को जिप सदस्य व प्रमुखों के बहिष्कार की वजह से बिना नतीजे के समाप्त हो गयी़ समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र भवन में आयोजित बैठक में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष रेखा चौबे व डीडीसी जगत नारायण प्रसाद मौजूद थे़
बैठक की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई और जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बैठक में चर्चा के बिंदु पढ़ने लगे, तो जिप सदस्यों ने इस बात की मांग उठायी की पहले उन्हें फरवरी माह में हुई बैठक में उठाये गये मामलों का अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध करायी जाये और उस पर चर्चा हो़ इसके बाद नये बिंदुओं को रखा जाये़ इस मांग को लेकर जिप सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया़
डीडीसी ने किसी तरह से सबों को समझा-बुझाकर शांत कराया और इसके बाद कुछ अधिकारियों ने मौखिक रूप से पूर्व के मामले के बारे में बताया़ लेकिन किसी भी विभाग ने अनुपालन से संबंधित संतोषजनक उत्तर जिप सदस्यों को नहीं दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola