पर्यावरण के लिए पौधे जरूरी : डॉ आशीष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में गुरुवार को गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण किया गया़ इस मौके पर आस्था के लोगों ने 60 फलदार व छायादार पौधे लगाये. इस अवसर पर आस्था के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार ने कहा कि यदि पर्यावरण को बचाना है, […]
विज्ञापन
गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में गुरुवार को गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण किया गया़ इस मौके पर आस्था के लोगों ने 60 फलदार व छायादार पौधे लगाये. इस अवसर पर आस्था के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार ने कहा कि यदि पर्यावरण को बचाना है, तो हर व्यक्ति को कम से कम एक-एक पौधा लगाना चाहिए, तभी पर्यावरण के गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात मिल पायेगी़
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन पौधों को लगाया गया है, उसकी देखरेख के लिए उन्होंने एक गार्ड भी नियुक्त किया है, जो पौधों की नियमित देखभाल करेगा़ पूर्व अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि पूरी दुनिया आज ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है़
जिस तरह से जंगलों को नष्ट किया जा रहा है, उस पर विराम नहीं लगा तो आने वाले समय में मानव के लिए बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो जायेगा़ इस अवसर पर उपाध्यक्ष आलोक कश्यप, सचिव आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, पीआरओ अमित शर्मा, पवन अग्रवाल, राजेश सोनी, सुदीप केसरी, प्रवीण जायसवाल, राकेश गुप्ता, गौतम जायसवाल, विकास सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




