गढ़वा : हादसे में दंपती की मौत

Published at :08 Jul 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा : हादसे में दंपती की मौत

पुत्री की शादी की बात करने अंबिकापुर जा रहे थे गढ़वा : पुत्री की शादी की बात करने बोलेरो से अंबिकापुर जा रहे शहर के टंडवा निवासी एस कुमार सोनी (50 वर्ष) एवं उनकी पत्नी गीता देवी (48 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गयी़ बुधवार की शाम अंबिकापुर से पांच किलोमीटर पूर्व पस्ता […]

विज्ञापन
पुत्री की शादी की बात करने अंबिकापुर जा रहे थे
गढ़वा : पुत्री की शादी की बात करने बोलेरो से अंबिकापुर जा रहे शहर के टंडवा निवासी एस कुमार सोनी (50 वर्ष) एवं उनकी पत्नी गीता देवी (48 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गयी़ बुधवार की शाम अंबिकापुर से पांच किलोमीटर पूर्व पस्ता में उनकी बोलेरो व बस में भिड़ंत हो गयी.
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर ही गीता देवी की मौत हो गयी, जबकि एस कुमार सोनी ने अस्पताल में गुरुवार को दम तोड़ दिया. मां-पिता की मौत की मनहूस खबर सुन दो पुत्र और एक पुत्री रोने लगे.
टंडवा मुहल्ले में भी शोक की लहर छा गयी़ ग्रामीणों के अनुसार एस कुमार की एक पुत्री की पिछले वर्ष मौत हो गयी थी़ देर शाम तक मृतकों का शव गढ़वा नहीं पहुंच
सका था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola