भवनाथपुर के एक दर्जन बांध व तालाब ध्वस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर : अतिवृष्टि से भवनाथपुर प्रखंड के दो पंचायत रोहनिया एवं अरसली में 1.5 करोड़ रुपये की एक दर्जन तालाब व बांध ध्वस्त हो गये़ इससे किसानों को काफी क्षति हुई है़ सूखे के बाद अतिवृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है़ बाढ़ के कारण प्रखंड के रोहनिया गांव में बीर बहादुर यादव के […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : अतिवृष्टि से भवनाथपुर प्रखंड के दो पंचायत रोहनिया एवं अरसली में 1.5 करोड़ रुपये की एक दर्जन तालाब व बांध ध्वस्त हो गये़ इससे किसानों को काफी क्षति हुई है़
सूखे के बाद अतिवृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है़ बाढ़ के कारण प्रखंड के रोहनिया गांव में बीर बहादुर यादव के घर के समीप 16 लाख की लागत से बना तालाब ध्वस्त हो गया़, जबकि इसी पंचायत में 100 वर्ष पुराना छुहीमाटी बांध 15 लाख, कोपया बांध 15 लाख, चिल्हियाखोता बांध 18 लाख, सरिमनवा बांध 22 लाख, कोरवाडीह बांध 10 लाख, बिचला आहर 20 लाख, रिलिखिया बांध 10 लाख एवं अरसली दक्षिणी पंचायत के बनखेता में वन विभाग द्वारा बनाया गया दो सीरिज बांध 20 लाख तथा नयका आहर 18 लाख व भवनाथपुर के ढिकुलिया का सेमरवा बांध व भगवान आहर ध्वस्त हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




