फिल्‍मी अंदाज में आढ़त से उड़ाये रुपये

Published at :01 Jul 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍मी अंदाज में आढ़त से उड़ाये रुपये

नगरऊंटारी (गढ़वा). एनएच 75 के किनारे स्थित रवि प्रकाश के आढ़त से फिल्मी अंदाज में एक महिला 40 हजार रुपये लेकर चंपत हो गयी. घटना 6.30 बजे की है. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि अज्ञात महिला स्विफ्ट डिजायर कार से रवि प्रकाश के आढ़त में पहुंची तथा मोलभाव करने के बाद एक किलो मूंग […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा). एनएच 75 के किनारे स्थित रवि प्रकाश के आढ़त से फिल्मी अंदाज में एक महिला 40 हजार रुपये लेकर चंपत हो गयी. घटना 6.30 बजे की है. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि अज्ञात महिला स्विफ्ट डिजायर कार से रवि प्रकाश के आढ़त में पहुंची तथा मोलभाव करने के बाद एक किलो मूंग ऑर्डर किया.

जैसे ही रवि प्रकाश मूंग देने के लिए उठे, महिला उनके कैश बॉक्स में रखे हुए 40 हजार रुपये लेकर बिजली की गति से कार में जा बैठी. महिला के साथ एक अधेड़ पुरुष भी था. महिला फर्राटेदार अंगरेजी भी बोल रही थी. जब रवि प्रकाश को जानकारी हुई, तो वे अन्य युवकों के साथ अज्ञात महिला के कार का पीछा करने लगे. समाचार लिखे जाने तक रविप्रकाश वापस नहीं लौटे हैं. वहीं इस घटना को जानने के बाद नगरऊंटारी के व्यवसायी अचंभे में हैं. कुछ लोगों ने बताया कि विदेशी जैसी दिखनेवाली उक्त महिला को भवनाथपुर में भी देखा गया था. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं है. जबकि थाना से उक्त प्रतिष्ठान की दूरी 100 गज के करीब होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola