कार्यालयों में काम ठप

Updated at :22 Jan 2014 12:18 AM
विज्ञापन
कार्यालयों में काम ठप

गढ़वा : झारखंड राज्य अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ द्वारा मंगलवार से प्रारंभ किये गये अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में कार्य बाधित हो गया है.इस हड़ताल से समाहरणालय के अलावा जिला परिवहन विभाग, डीआरडीए, आपूर्ति विभाग, जिला स्थापना, जिला परिषद कार्यालय, राजस्व विभाग के अलावा जिले के सभी प्रखंड व अंचल कार्यालयों में कार्य लगभग […]

विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड राज्य अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ द्वारा मंगलवार से प्रारंभ किये गये अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में कार्य बाधित हो गया है.इस हड़ताल से समाहरणालय के अलावा जिला परिवहन विभाग, डीआरडीए, आपूर्ति विभाग, जिला स्थापना, जिला परिषद कार्यालय, राजस्व विभाग के अलावा जिले के सभी प्रखंड व अंचल कार्यालयों में कार्य लगभग ठप हो गये हैं. इस हड़ताल में सभी 155 कर्मचारी शामिल हैं.

हड़ताल शुरू होते ही सभी कर्मी मंगलवार की सुबह से ही समाहरणालय परिसर में धरना पर बैठे हुए हैं. धरना स्थल पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि राज्य इकाई के निर्देश पर 18 सूत्री मांगों को लेकर मांग पूरी नहीं होने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा.

उन्होंने सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले अप्रैल महीने में हुई दस दिनों की हड़ताल के बाद सरकार ने उनकी मांग मानने का आश्वासन दिया था. इस आश्वासन के बाद भी सरकार की मंशा सही नहीं होने के कारण वे हड़ताल पर जाने को बाध्य हुए हैं.

उन्होंने दावा किया कि उनके हड़ताल से समाहरणालय सहित जिले के सभी प्रखंड व अंचलों में प्रशासनिक कार्य ठप हो चुके हैं. संघ के जिलाध्यक्ष त्रिगुण स्वामी पांडेय की अध्यक्षता में आंदोलन को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव रघुवीर राम, प्रवीर चौबे, सुनील कुमार, कृष्णा राउत, दीपक चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार, श्लोक सिंह, सुमन सिंह, रामानुज शुक्ला, आशुतोष कुमार, शुभम कुमार, उमाकांत पांडेय सहित कई लोगों की भूमिका सक्रिय रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola