108 मामले निबटाये गये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

पीडीजे व झारखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया उदघाटन गढ़वा : गढ़वा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत लगी. इसका उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव तथा झारखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया. लोक अदालत में 108 मामलों का निष्पादन करते हुए कुल 63500 […]
विज्ञापन
पीडीजे व झारखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया उदघाटन
गढ़वा : गढ़वा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत लगी. इसका उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव तथा झारखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया. लोक अदालत में 108 मामलों का निष्पादन करते हुए कुल 63500 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. साथ ही 2.21 लाख रुपये अनुदान दिये गये.
बेंच नंबर एक से मोटर वाहन अधिनियम के तहत विशंभर राम को 2.21 लाख रुपये अनुदान का चेक प्रदान किया गया. वहीं बेंच दो से जीआर के 14 मामलों का निष्पादन किया गया. इसी बेंच से उत्पाद विभाग के आठ मामलों का निष्पादन करते हुए 14,800 रुपये राजस्व की रिकवरी की गयी. इसके अलावा वन विभाग के एक मामलों का निष्पादन करते हुए 5700 रुपये का निष्पादन किया गया. बेंच तीन में कोई मामलों का निष्पादन नहीं किया गया.
बेंच चार में एसबीआइ पीपरा कला के सात मामलों का निष्पादन करते हुए 43,000 रुपये की प्राप्ति हुई. इसी तरह अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा व अनुमंडल पदाधिकारी नगरऊंटारी के 107 से संबंधित क्रमश: 51 व 32 मामलों का निष्पादन किया गया.
लोक अदालत को संपन्न करने में बेंच एक में डीजे प्रथम जीके दुबे व डीजे चतुर्थ वाइके शाही, बेंच दो में डीजे द्वितीय कमल नयन पांडेय व एसडीजेएम मो नइम अंसारी, बेंच तीन में डीजे तृतीय वीरेश कुमार व डीजे षष्ठम एमसी झा तथा बेंच चार में पीएलए के अध्यक्ष एसएस गिरि व डीजे सप्तम केके शुक्ला ने योगदान दिया. इस मौके पर न्यायालयकर्मी, लाभुक व संबंधित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




