तीन शिक्षकों को शोकॉज

गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने दो पारा शिक्षक व एक प्रधानाध्यापक से कारणपृच्छा की है़ गुरुवार को मेराल, मझिआंव व कांडी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का उन्होंने निरीक्षण किया़ इस दौरान ओखरगाड़ा मवि में बच्चों के समय पर उपस्थित नहीं होने पर प्रधानाध्यापक से कारणपृच्छा की गयी़ इसी तरह मोखापी विद्यालय के […]
गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने दो पारा शिक्षक व एक प्रधानाध्यापक से कारणपृच्छा की है़ गुरुवार को मेराल, मझिआंव व कांडी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का उन्होंने निरीक्षण किया़ इस दौरान ओखरगाड़ा मवि में बच्चों के समय पर उपस्थित नहीं होने पर प्रधानाध्यापक से कारणपृच्छा की गयी़ इसी तरह मोखापी विद्यालय के पारा शिक्षक अरुण कुमार सिंह विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये़ वहीं सोहगाड़ा विद्यालय के पारा शिक्षक अमरेंद्र सिंह बिना प्रधानाध्यापक को सूचित किये बिना तीन दिन से विद्यालय से गायब थे़ डीएसइ ने दोनों पारा शिक्षकों को भी शो कॉज किया है़ इसके अलावा डीएसइ ने आमर, खजुरी, बकोइया, मझिआंव, सुंडीपुर सहित दो दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया़
इस दौरान प्रधानाध्यापकों को विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने के निर्देश दिये़ इसके तहत प्रतिदिन प्रार्थना कराने, बच्चों का बाल, नाखून, पोशाक आदि की जांच करने तथा समाचार पत्र के प्रमुख समाचारों से बच्चों को अवगत कराने को कहा़ उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय अवधि में कोई भी शिक्षक चौक-चौराहा या विद्यालय परिसर से बाहर नजर आया, तो कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




