डॉ वीरेंद्र का शरीर पंचतत्व में विलीन

Published at :29 May 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ वीरेंद्र का शरीर पंचतत्व में विलीन

दुखद. दिवंगत डॉ तिवारी के चिनिया रोड स्थित आवास से निकली शव यात्रा गढ़वा : गढ़वा के वरीय चिकित्सक डॉ वीरेंद्र तिवारी का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया़ चिनिया रोड स्थित उनके आवास से काफी गमगीन वातावरण में सुबह नौ बजे शव यात्रा निकाली गयी़ शव यात्रा चिनिया रोड होते हुए सहिजना दानरो नदी […]

विज्ञापन
दुखद. दिवंगत डॉ तिवारी के चिनिया रोड स्थित आवास से निकली शव यात्रा
गढ़वा : गढ़वा के वरीय चिकित्सक डॉ वीरेंद्र तिवारी का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया़ चिनिया रोड स्थित उनके आवास से काफी गमगीन वातावरण में सुबह नौ बजे शव यात्रा निकाली गयी़ शव यात्रा चिनिया रोड होते हुए सहिजना दानरो नदी के छठ घाट पर पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया़ दिवंगत तिवारी के बड़े पुत्र डॉ राजीव कुमार तिवारी ने मुखाग्नि दी़ विदित हो कि डॉ वीरेंद्र तिवारी का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था़
दौरा पड़ने के बाद सर्वप्रथम उनका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में किया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था़ रांची मेडिका में उन्हें भरती कराया गया, लेकिन रांची पहुंचने के पहले ही उनके सीने में पुन: दर्द की शिकायत हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया़ शुक्रवार की शाम उनका पार्थिव शरीर गढ़वा पहुंचते ही उनके चिनिया रोड स्थित आवास पर उनका अंतिम दर्शन करनेवालों की भीड़ लग गयी़ देर रात तक लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पर पहुंच रहे थे़ शनिवार की सुबह भी उनके शव यात्रा निकलने के पूर्व जिले के चिकित्सक, राजनीतिक दलों के लोग, समाजसेवी एवं आम लोग काफी संख्या में उपस्थित थे़ शव यात्रा में भी काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया़
गौरतलब है कि श्री तिवारी के निधन के बाद उनके माता-पिता व भाई रांची में ही पहुंच गये थे़ जबकि दोनों लड़के राजीव कुमार राम एवं राहुल कुमार तिवारी भी गढ़वा पहुंच गये थे़ आज काफी गमपूर्ण वातावरण में उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने डॉ तिवारी को अंतिम विदायी दी़ इस मौके पर जिला परियोजना पदाधिकारी अरूण कुमार द्विवेदी, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, डॉ एनके रजक, डॉ कुमार पंकज प्रभात, डॉ आलोक तिवारी, डॉ रामविनोद कुमार, डॉ यूएन वर्णवाल, डॉ संजय कुमार,डॉ पातंजलि केसरी, जायंट्स स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय कुमार केसरी, ज्ञान प्रकाश केसरी, भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी, विनय कुमार चौबे, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, मुकेश निरंजन सिन्हा, डॉ उमाशंकर गुप्ता, प्रो शिवपूजन सिंह, प्रो महेंद्र सिंह, एसबीआइ के सलाहकार अमरेंद्र सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, डॉ रमेश चंचल, संस्कार भारती के संरक्षक रामविलास केसरी, कंचन कुमार साहू, प्रो विनोद पाठक, उदय शंकर दुबे, रामसेवक तिवारी, दिनेश चौबे उर्फ मुन्ना चौबे, अजीत पांडेय, रासबिहारी तिवारी, दीपक तिवारी, प्रमोद तिवारी, नसंमो के केंद्रीय महासचिव राजीव रंजन तिवारी, माले नेता किशोर कुमार, पत्रकार विवेकानंद उपाध्याय के अलावा रांची व बाहर से भी शुभचिंतक शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola