जनमुद्दो को लेकर झाविमो करेगा आंदोलन : सूरज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बावजूद भी सरकार इसे प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पा रही है़ यह कोई योजना नहीं, बल्कि एक कानून है, जिसका उल्लंघन सरकार कर रही है़ गरीबों को मिलनेवाला अनाज आज भी बिचौलियों व संपन्न लोगों के बीच जा रहा है़ आधे से अधिक लोगों को […]
विज्ञापन
गढ़वा : खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बावजूद भी सरकार इसे प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पा रही है़ यह कोई योजना नहीं, बल्कि एक कानून है, जिसका उल्लंघन सरकार कर रही है़ गरीबों को मिलनेवाला अनाज आज भी बिचौलियों व संपन्न लोगों के बीच जा रहा है़ आधे से अधिक लोगों को राशन कार्ड नहीं मिला है़ जिन्हें मिला है, उसमें भारी गड़बड़ी है़
राज्य सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार बन कर रह गयी है़ उक्त बातें झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने ठाकुर महल में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही़ उन्होंने कहा कि जिले के गरीबों को अविलंब राशन कार्ड के साथ अनाज, केरोसिन व चीनी दिलाने के सवाल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 30 मई को समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है़ जबकि स्थानीय नीति के विरोध व नियोजन नीति की मांग को लेकर 11 व 12 जून को आर्थिक नाकेबंदी के आंदोलन की शुरुआत की जायेगी़
मौके पर महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष अर्चना प्रकाश ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को सिर्फ सपना दिखा रही है़ महिला सशक्तिकरण की दिशा में कोई भी योजना नहीं है. झाविमो युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष मो नेसार ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है, ऐसे में वे शीघ्र ही युवा नीति लागू कर अपने वायदे को पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




