समस्याओं का जल्द होगा निराकरण : विश्वनाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा) : गढ़वा विकास विभाग के अवर सचिव सह नोडल पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद सिंह द्वारा मझिआंव नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में विभिन्न वार्डोँ में संचालित विकास कार्यों का भ्रमण कर निरीक्षण किया़ निरीक्षण के बाद नगर पंचायत के सभागार में अध्यक्ष सुमित्रा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह की […]
विज्ञापन
मझिआंव (गढ़वा) : गढ़वा विकास विभाग के अवर सचिव सह नोडल पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद सिंह द्वारा मझिआंव नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में विभिन्न वार्डोँ में संचालित विकास कार्यों का भ्रमण कर निरीक्षण किया़
निरीक्षण के बाद नगर पंचायत के सभागार में अध्यक्ष सुमित्रा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह की उपस्थिति में वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की़
बैठक में नगर पंचायत के विकास व सुंदरीकरण को सुदृढ़ करने व समस्याओं के निराकरण के लिए विचार-विमर्श किया़ नोडल पदाधिकारी ने अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी से नगर पंचायत के विकास में नगर विकास विभाग से हर संभव सहयोग व सहायता दिलाने का आश्वासन दिया़ बैठक में उपाध्यक्ष सुनीता देवी,नगर प्रबंध पदाधिकारी विवेक सर्वजीत भेंगरा, अर्पणा देव भगत, विवेक सोनी, प्रदीप साव, रूबी देवी सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




