अनिंयमितता का आरोप, जांच की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोशाला समिति के पूर्व सचिव विजय कुमार केसरी ने प्रेसवार्ता की गढ़वा : श्री कृष्ण गोशाला समिति के पूर्व सचिव विजय कुमार केसरी ने वर्तमान समिति पर पूर्व से जमा राशि व दुकान के किराया के मामले में पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ से निगरानी जांच कराने की मांग की है. सोमवार को एक प्रेसवार्ता […]
विज्ञापन
श्रीकृष्ण गोशाला समिति के पूर्व सचिव विजय कुमार केसरी ने प्रेसवार्ता की
गढ़वा : श्री कृष्ण गोशाला समिति के पूर्व सचिव विजय कुमार केसरी ने वर्तमान समिति पर पूर्व से जमा राशि व दुकान के किराया के मामले में पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ से निगरानी जांच कराने की मांग की है. सोमवार को एक प्रेसवार्ता के जरिये श्री केसरी ने कहा कि उनके कार्यकाल में 16 हजार रुपये की राशि समिति के खाते में है.
जबकि उनके बाद समिति ने 1.5 लाख रुपये की राशि व दुकान का किराया का कोई हिसाब-किताब नहीं है. उन्होंने इसमें अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसकी निगरानी से जांच कराने की मांग की. श्री केसरी ने इसके अलावा श्रीकृष्ण गोशाला की जमीन का सीमांकन कराकर चहारदीवारी कराने की मांग की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में एक सरकारी कर्मचारी द्वारा गोशाला की जमीन अपनी पत्नी के नाम मालबंदी करा ली गयी है.
उन्होंने इसकी भी जांच कराने की मांग की. उन्होंने समिति के अध्यक्ष से मांग किया है कि पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. इसलिए उस समिति को भंग कर पुन: नयी समिति का गठन किया जाये, ताकि इससे जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनी रही. श्री केसरी ने कहा कि वर्तमान समिति ने पांच वर्ष में एक बार भी आम सभा नहीं कराया. उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के आजीवन व साधारण सदस्यों की एक सूची एसडीओ को सौंपी है, जिसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराने को कहा है.
विजय केसरी मानसिक संतुलन खो दिये हैं : परेश तिवारी : श्री कृष्ण गोशाला समिति के सचिव परेश कुमार तिवारी ने कहा कि विजय कुमार केसरी अपना मानसिक संतुलन खो दिये हैं. समिति का सारा हिसाब -किताब पारदर्शी है. जरूरत पड़ने पर उसे प्रस्तुत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूर्व के सचिव ने अराजकता का माहौल बना रखा था. इसमें सुधार हुआ है. वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




