स्कूल का उदघाटन आज

Published at :17 May 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल का उदघाटन आज

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर का उदघाटन समारोह 17 मई को आयोजित किया गया है. विदित हो कि पिछले महीने से झारखंड सरकार शिक्षा विभाग द्वारा गढ़वा जिले के दस विद्यालयों सहित कल्याणपुर मवि को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है. उत्क्रमित उच्च विद्यालय का औपचारिक […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर का उदघाटन समारोह 17 मई को आयोजित किया गया है. विदित हो कि पिछले महीने से झारखंड सरकार शिक्षा विभाग द्वारा गढ़वा जिले के दस विद्यालयों सहित कल्याणपुर मवि को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है.
उत्क्रमित उच्च विद्यालय का औपचारिक उदघाटन क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी मंगलवार को अपराह्न दो बजे करेंगे. इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा व विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी राम यतन राम और जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया विनोद चंद्रवंशी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिरूद्ध शरण ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola