101 जोड़े की शादी की तैयारियां पूरी

जोड़ों को आवश्यकता के सभी सामान मौके पर ही मिलेंगे गढ़वा : वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवं प्रेरणा परमार्थ आश्रम इलाहाबाद के सौजन्य से 24 अप्रैल को फरठिया स्थित ट्रस्ट परिसर में होनेवाले 101 जोड़ियों के सामूहिक विवाह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के […]
जोड़ों को आवश्यकता के सभी सामान मौके पर ही मिलेंगे
गढ़वा : वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवं प्रेरणा परमार्थ आश्रम इलाहाबाद के सौजन्य से 24 अप्रैल को फरठिया स्थित ट्रस्ट परिसर में होनेवाले 101 जोड़ियों के सामूहिक विवाह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शादी में वर एवं वधू पक्ष दोनों को किसी भी प्रकार की सुविधा की कमी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. सभी जोड़ों के विवाह के साथ उनके खाने-पीने की भी समुचित व्यवस्था की गयी है. इस दौरान परिणय सूत्र में बंधनेवाले जोड़ों को उनके आवश्यकता के सभी सामानों को भी मौके पर ही प्रदान किया जायेगा.
इन नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए प्रेरणा परमार्थ आश्रम इलाहाबाद से पूज्य भैयाजी भी उपस्थित रहेंगे. श्री सिंह ने बताया कि उनका ट्रस्ट स्थापना काल से ही सामाजिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभा रहा है. सामूहिक विवाह समारोह का यह आयोजन लगातार ट्रस्ट परिवार द्वारा किया जा रहा है.
इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष ठंड के दिनों में गरीबों के बीच कंबल बांटने, छठ पूजा के अवसर पर छठ पूजा सामग्री का वितरण किया जाता है. साथ ही गढ़वा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक दवाइयां दी जाती हैं. उन्होंने कहा कि उनका ट्रस्ट आगे भी इस प्रकार का सामाजिक सेवा का कार्य जारी रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




