नगर परिषद ने शुरू की टैंकर से आपूर्ति

Published at :20 Apr 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद ने शुरू की टैंकर से आपूर्ति

गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद द्वारा मंगलवार को सभी वार्डों में टैंकर से पेयजलापूर्ति की शुरुआत की. इसका उदघाटन स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी एवं उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने किया. इस अवसर पर पिंकी केसरी ने कहा कि मंगलवार से सभी 20 वार्डों में दो-दो टैंकर पानी की आपूर्ति शुरू कर […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद द्वारा मंगलवार को सभी वार्डों में टैंकर से पेयजलापूर्ति की शुरुआत की. इसका उदघाटन स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी एवं उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने किया.
इस अवसर पर पिंकी केसरी ने कहा कि मंगलवार से सभी 20 वार्डों में दो-दो टैंकर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है. इसके तहत प्रतिदिन गढ़वा नगर परिषद के सभी 20 वार्डों में 2.40 लाख लीटर पानी की आपूर्ति टैंकर के माध्यम से की जायेगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल की कमी नहीं होगी.
जरूरत पड़ने पर और टैंकर को बढ़ाया जायेगा. पिंकी केसरी ने कहा कि सभी वार्डों में खराब चापाकल की मरम्मत युद्धस्तर पर की जा रही है. अगर किसी वार्ड में चापाकल खराब है तो मोबाइल नंबर 7280954500/ 9931993114 पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है तुरंत मरम्मत का कार्य कराया जायेगा.
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी हरिशंकर बारिक,विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी,वार्ड पार्षद संजय कुशवाहा,कमर सफदर, संजय ठाकुर,इस्लाम कुरैशी, अमरदीप बैठा,पूनमचंद कांस्यकार,करीमन बघेल, गोपाल सोनी,अखिलेश तिवारी,अप्पू कुमार,सिराज अहमद,नगर प्रबंधक मो नजीबुल्ला अंसारी,मो मुर्तजा अंसारी,संजीत साहू आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola