कांग्रेस ने भानु का पुतला फूंका

रमना (गढ़वा) : कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सर्वेश्वरी चौक पर नौसंमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही का पुतला फूंका. इसके पूर्व गुलरही बांध से कार्यकर्ताओं ने पुतला के साथ एक रैली निकाली, जो भगत सिंह चौक होते हुए सर्वेश्वरी चौक पहुंच कर […]
रमना (गढ़वा) : कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सर्वेश्वरी चौक पर नौसंमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही का पुतला फूंका.
इसके पूर्व गुलरही बांध से कार्यकर्ताओं ने पुतला के साथ एक रैली निकाली, जो भगत सिंह चौक होते हुए सर्वेश्वरी चौक पहुंच कर एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी. पुतला दहन के बाद नेताओं ने कहा कि नौसंमो ओछी राजनीति पर उतर आयी है.
मोरचा क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव को बदनाम करना चाहती है. नौजवानों की बात करनेवाले भानु अपने पिता को मंत्री बना कर बतोकला में 1.44 करोड़ रुपये के विधायक मद की राशि निजी तालाब निर्माण में खर्च किया.
नेताओं ने कहा कि यासीन मिल्लत कॉलेज जिसमें भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों नौजवान पढ़ाई करते हैं, उसमें पांच लाख रुपये अनुदान देकर विधायक अनंत प्रताप देव ने कोई गुनाह नहीं किया है. इस मौके पर नंदू साव, रोहित वर्मा, नरेश प्रसाद, विनोद भुइयां, अमानत हुसैन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










