आग से 50 हजार का नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

कांडी (गढ़वा) : कांडी थाना के लमारी कला गांव में मानिकचंद प्रजापति के घर में बुधवार को आग लग जाने से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. जलनेवाले सामान में अनाज, बरतन, कपड़ा, पशु चारा एवं आठ हजार रुपये नगद शामिल है. समाचार के अनुसार मानिकचंद के घर में जिस समय आग लगी, […]
विज्ञापन
कांडी (गढ़वा) : कांडी थाना के लमारी कला गांव में मानिकचंद प्रजापति के घर में बुधवार को आग लग जाने से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. जलनेवाले सामान में अनाज, बरतन, कपड़ा, पशु चारा एवं आठ हजार रुपये नगद शामिल है. समाचार के अनुसार मानिकचंद के घर में जिस समय आग लगी, उस समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था.
घर के लोग महुआ चुनने के लिए गये हुए थे. आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों ने मिल कर आग को बुझाया. साथ ही उन्होंने पशुओं को वहां से हटाकर उसकी जान बचायी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत की मुखिया गीता देवी एवं बीडीसी कमला देवी ने मानिकचंद के घर पहुंच कर उसे हरसंभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




