अगस्त तक हटिया ग्रिड से जुड़ जायेगा गढ़वा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

सांसद वीडी राम ने प्रेसवार्ता की गढ़वा : दो वर्ष पूर्व गढ़वा जिले के भवनाथपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा वोट की राजनीति के लिए बगैर कागजी प्रक्रिया पूरा किये पावर प्लांट परिसर का शिलान्यास किया गया. उक्त बातें सांसद बीडी राम ने बुधवार को स्थानीय आरके वीएस संस्थान में आयोजित प्रेसवार्ता में […]
विज्ञापन
सांसद वीडी राम ने प्रेसवार्ता की
गढ़वा : दो वर्ष पूर्व गढ़वा जिले के भवनाथपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा वोट की राजनीति के लिए बगैर कागजी प्रक्रिया पूरा किये पावर प्लांट परिसर का शिलान्यास किया गया.
उक्त बातें सांसद बीडी राम ने बुधवार को स्थानीय आरके वीएस संस्थान में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. श्री राम ने कहा कि नौ फरवरी 2014 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे तामझाम के साथ पावर प्लांट परिसर का शिलान्यास किया था. जो जनता के साथ धोखा था. उक्त शिलान्यास अपनी राजनीति को बनाये रखने के लिये नेताओं द्वारा किया गया था.
इसके लिये न तो जमीन का अधिग्रहण किया गया और न ही पर्यावरण विभाग से स्वीकृति मिली. श्री राम ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर बुधवार को राज्य के ऊर्जा सचिव राहुल पुरवार से मिलकर चर्चा की. श्री पुरवार ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही इस मामले में सेल से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. साथ ही पर्यावरण विभाग से भी अनुमति हासिल कर ली जायेगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में वे सेल आरएमडी भवनाथपुर के उप महाप्रबंधक राजीव भार्गव से भी मिलकर जमीन हस्तानांतरण के मामले पर बात की, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है.
बीडी राम ने कहा कि तीन अगस्त तक गढ़ाव जिला हटिया ग्रीड से जुड़ जायेगा तथा कांडी, छतरपुर, मझिआंव, गांधीपुर, नौहीडा सब स्टेशन को शीघ्र ही शुरू किया जायेगा. सरकार ने मई 2017 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया है. इसे हर हाल में पूरा किया जायेगा. प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, संजय ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




