दो वर्ष से बाबा साहेब की प्रतिमा बन कर तैयार है

Published at :13 Apr 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष से बाबा साहेब की प्रतिमा बन कर तैयार है

गढ़वा : शहर के सहिजना मोड़ स्थित डॉ भीमराव अांबेडकर की स्थापित प्रतिमा पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर झाविमो के लोग माल्यार्पण करेंगे. उक्त बातें झाविमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर कही. उन्होंने अपील करते हुए स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन […]

विज्ञापन
गढ़वा : शहर के सहिजना मोड़ स्थित डॉ भीमराव अांबेडकर की स्थापित प्रतिमा पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर झाविमो के लोग माल्यार्पण करेंगे. उक्त बातें झाविमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर कही.
उन्होंने अपील करते हुए स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से कहा कि स्थापित प्रतिमा को उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया जाना चाहिए. उन्होंंने कहा कि पिछले दो वर्ष से बाबा साहेब की प्रतिमा यूं ही बनकर तैयार है. इससे अपमान महसूस होता है.
अबतक प्रतिमा का अनावरण नहीं होने से उनके जन्मदिन व पुण्यतिथि पर गरीब-गुरबा उन्हें फूल-माला चढ़ाने से वंचित रह जाते हैं. आगामी 14 अप्रैल को प्रतिमा का अनावरण नहीं हुआ, तो तो डॉ लोहिया कर्पूरी विचार केंद्र के सदस्यों के साथ मिलकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे. प्रेसवार्ता में श्री केसरी के साथ झाविमो के जिला प्रभारी एचएन गिरी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola