कमांडेंट ने आर्थिक सहयोग किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर टाऊनशिप झोपड़पट्टी निवासी शिशुपाल मुंडा के निधन पर उसकी पत्नी को सीआइएसएसफ के सहायक समादेष्टा डीपीएस पटवाल ने तीन हजार रुपये की सहयोग राशि दी. विदित हो कि शिशुपाल मुंडा की मौत आठ दिन पूर्व हृदय गति रूकने से हो गयी थी, तब भी सहायक कमांडेंट ने उसके घर जाकर अंतिम संस्कार […]
विज्ञापन
भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर टाऊनशिप झोपड़पट्टी निवासी शिशुपाल मुंडा के निधन पर उसकी पत्नी को सीआइएसएसफ के सहायक समादेष्टा डीपीएस पटवाल ने तीन हजार रुपये की सहयोग राशि दी. विदित हो कि शिशुपाल मुंडा की मौत आठ दिन पूर्व हृदय गति रूकने से हो गयी थी, तब भी सहायक कमांडेंट ने उसके घर जाकर अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग की थी.
इस मौके पर कमांडेंट ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है. शिशुपाल पूरे झोपड़ीपट्टी में समाजिक कार्यों के लिये जाना जाता था. हर किसी के सहयोग के लिए शिशुपाल हर पल तत्पर रहता था. उन्होंने शिशुपाल की पत्नी से कहा कि अपने बच्चों को पढ़ायें. उनके तथा उनके जवानों के द्वारा यथासंभव सहयोग किया जायेगा. इस मौके पर हवलदार सुबोध कांत, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह, देव यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




