शिक्षा के बिना जीवन अधूरा : मुखिया

Published at :12 Apr 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के बिना जीवन अधूरा : मुखिया

कांडी (गढ़वा) : कांडी प्रखंड के खरौंधा रामवि में विद्यालय चलें-चलायें अभियान 2016 का शुभारंभ पंचायत की मुखिया आशा देवी ने रैली को झंडी दिखा कर की. रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया. मुखिया ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान का जीवन अधूरा है. […]

विज्ञापन
कांडी (गढ़वा) : कांडी प्रखंड के खरौंधा रामवि में विद्यालय चलें-चलायें अभियान 2016 का शुभारंभ पंचायत की मुखिया आशा देवी ने रैली को झंडी दिखा कर की. रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया. मुखिया ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान का जीवन अधूरा है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन जरूर करायें. इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनय कुमार, शिक्षक निरंजन कुमार, संजय ठाकुर, शिखा देवी, सोनी कुमारी, पंचायत सचिव नंदू मेहता, मुन्ना ठाकुर, मनोज शर्मा, मोहन सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.
जन्म दिया, तो शिक्षा भी दो
खरौंधी (गढ़वा) : खरौंधी प्रखंड में विद्यालय चलें-चलायें अभियान के तहत रामवि खरौंधी एवं एनपीएस नावाडीह के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली. इस मौके पर बीपीओ तहमीना प्रवीण मुख्य रूप से उपस्थित थी.
रैली में विद्यार्थियों के द्वारा जन्म दिया तो शिक्षा दो…, हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई आदि तख्तियां लिये बच्चे शामिल थे. रैली के माध्यम से खरौंधी बाजार के अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिये प्रेरित किया गया. इसके अलावे प्रखंड के कई हिस्सों में बच्चों के द्वारा रैली निकाली गयी. रैली में राजनंदन राम, इंदल पासवान, शोहराब अंसारी, देवनाथ राम आदि शिक्षक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola