कुएं से युवक का शव बरामद

खरौंधी(गढ़वा) : खरौंधी थाना क्षेत्र के भरहुआ दामर स्थित वाटर टावर के कूप से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी. शव को देखने से प्रतीत होता है कि वह एक सप्ताह से अधिक समय तक कुआं में पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने […]
खरौंधी(गढ़वा) : खरौंधी थाना क्षेत्र के भरहुआ दामर स्थित वाटर टावर के कूप से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी.
शव को देखने से प्रतीत होता है कि वह एक सप्ताह से अधिक समय तक कुआं में पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह कुएं में तैरते शव को देखने के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाल कर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है.
इसके पूर्व स्थानीय लोगों को थाना में बुला कर मृतक की शिनाख्त करवायी गयी, लेकिन यह कोशिश असफल रहा. मृतक के जेब से 90 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं. उसके शरीर पर जिंस पैंट, टी शर्ट एवं चैनवाला स्वेटर पाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










