आगजनी में लाखों का नुकसान

आगजनी में लाखों का नुकसान मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत के चंद्रपुरा गांव में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे शेख असमुद्दीन के घर में अचानक आग लगने से गेहूं, भूसा, अनाज, कपड़ा सहित एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया मधु दुबे ने घटनास्थल पर […]
आगजनी में लाखों का नुकसान मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत के चंद्रपुरा गांव में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे शेख असमुद्दीन के घर में अचानक आग लगने से गेहूं, भूसा, अनाज, कपड़ा सहित एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया मधु दुबे ने घटनास्थल पर पहुंच कर बीडीओ नितिन शिवम को इसकी जानकारी दी व अग्निशमन वाहन मंगाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक आधा घर जल चुका था. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. मुखिया ने पीड़ित परिवार को इंदिरा आवास देने की बात कही. साथ ही अन्य सरकारी सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मझिआंव थाना के एएसआइ एलबी हरिजन भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




