माखन पर आठ मामले हैं दर्ज

Updated at :27 Dec 2013 5:43 AM
विज्ञापन
माखन पर आठ मामले हैं दर्ज

नगरऊंटारी-भवनाथपुर सीमा पर हुई गिरफ्तारी नगरऊंटारी (गढ़वा) : पुलिस ने टीपीसी के कथित एरिया कमांडर माखन सिंह खरवार को केरवा जंगल से एक देसी राइफल, पांच जिंदा गोली, मोबाइल व दो पोस्टर के साथ गिरफ्तार किया है. वह दस्ता के अन्य सदस्यों के साथ नगरऊंटारी भवनाथपुर के सीमा पर केरवा के जंगल में अरहर के […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी-भवनाथपुर सीमा पर हुई गिरफ्तारी

नगरऊंटारी (गढ़वा) : पुलिस ने टीपीसी के कथित एरिया कमांडर माखन सिंह खरवार को केरवा जंगल से एक देसी राइफल, पांच जिंदा गोली, मोबाइल व दो पोस्टर के साथ गिरफ्तार किया है. वह दस्ता के अन्य सदस्यों के साथ नगरऊंटारी भवनाथपुर के सीमा पर केरवा के जंगल में अरहर के खेत में सोया था.

दस्ता के अन्य सदस्य भाग निकलने में सफल रहे. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि माखन सिंह सितंबर माह में ही जेल से निकला था. जेल से निकलने के बाद वह आठ-दस लोगों के साथ दस्ता बना कर क्षेत्र में आतंक पैदा कर रहा था.

उन्होंने बताया कि उसके दस्ते के सदस्यों के पास 315 बोर का छह देसी राइफल, एक देसी बंदूक व एक कारबाइन है. वह जनवितरण प्रणाली के डीलर लोचन सिंह खरवार की (अक्तूबर माह) में हुई हत्या व रंगदारी वसूलने के दो कांडों में वांछित था. उस पर नगरऊंटारी थाने में आठ मामले दर्ज है. इसके पहले वह तीन बार जेल जा चुका है.

माखन सिंह को गिरफ्तार करने गये छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, भवनाथपुर थाना प्रभारी बाल कृष्ण भगत, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार भारती, अमित उरांव, बी हेंब्रम व भवनाथपुर व नगरऊंटारी थाने से जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola