टेंडर हर्ट व ब्राइट फ्यूचर अगले चक्र में

गढ़वा : गोविंद उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित 14 वीं जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मंगलवार को टेंडर हर्ट एवं ब्राइट फ्यूचर ने अपना-अपना मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहले मैच में सीपी मेमोरियल स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवर में सभी विकेट खोकर 38 […]
गढ़वा : गोविंद उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित 14 वीं जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मंगलवार को टेंडर हर्ट एवं ब्राइट फ्यूचर ने अपना-अपना मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया.
पहले मैच में सीपी मेमोरियल स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवर में सभी विकेट खोकर 38 रन पर ही सिमट गयी. इसके जवाब में टेंडर हर्ट की टीम ने 4.3 ओवर में बिना विकेट खोये 39 रन बना कर मैच जीत लिया. टेंडर हर्ट के तथागत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में जेपीसी सेंट्रल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 65 रन बनाये.
इसके जवाब में ब्राइट फ्यूचर स्कूल के खिलाड़ियों ने सात ओवर में तीन विकेट खोकर 66 रन बना कर मैच जीत लिया. ब्राइट फ्यूचर के फजील को 22 रन बनाने एवं चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर आयोजन समिति के आनंद सिन्हा, प्रिंस सोनी, कमलेश दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










