बेटी बचाओ अभियान शुरू करेगा जायंट्स

Published at :09 Feb 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी बचाओ अभियान शुरू करेगा जायंट्स

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को अध्यक्ष विनोद गुप्ता के आवास पर हुई. बैठक में जायंट्स द्वारा फरवरी माह से चलाया जानेवाला विभिन्न जागरूकता अभियान को शुरू करने की रूपरेखा तैयार की गयी. साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन […]

विज्ञापन
गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को अध्यक्ष विनोद गुप्ता के आवास पर हुई. बैठक में जायंट्स द्वारा फरवरी माह से चलाया जानेवाला विभिन्न जागरूकता अभियान को शुरू करने की रूपरेखा तैयार की गयी. साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने पर चर्चा हुई.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फरवरी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभिान शुरू किया जायेगा. वहीं मार्च में एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कर लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. बैठक के दौरान जायंट्स विजय गुप्ता के निधन पर शोकसभा कर दिवंगत की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक में जायंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, अजयकांत पाठक, जायंट्स स्पेशल कमेटी के विजय केसरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ उमाशंकर गुप्ता, मनोज केसरी, अवधेश कुशवाहा, दीपक केसरी सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola