आवंटन मिलते ही वैक्सीन उपलब्ध होगा

Published at :09 Feb 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
आवंटन मिलते ही वैक्सीन उपलब्ध होगा

– उप निदेशक ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गढ़वा : क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशक राजेश्वर प्रसाद सिन्हा ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शल्य कक्ष, सर्जिकल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष सहित सिविल सर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल में एंटी रैबिज वैक्सिन नहीं रहने […]

विज्ञापन

– उप निदेशक ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया

गढ़वा : क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशक राजेश्वर प्रसाद सिन्हा ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शल्य कक्ष, सर्जिकल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष सहित सिविल सर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल में एंटी रैबिज वैक्सिन नहीं रहने के कारणों की पूछताछ सिविल सर्जन से की.

उन्होंने सीएस को निर्देश दिया कि जब तक सरकारी स्तर पर एंटी रैबिज वैक्सिन का आवंटन प्राप्त नहीं होता है, तब तक 25 यूनिट वैक्सिन बाहर से खरीद कर अस्पताल में रखें, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके. सिविल सर्जन डॉ बिंदेश्वर रजक ने बताया कि एंटी रैबिज वैक्सिन लेने के लिए वाहन रांची भेजा गया था, लेकिन वहां उपलब्ध नहीं रहने के कारण नहीं मिल सका.

इसकी जानकारी उन्होंने उपायुक्त को भी दी थी. उपायुक्त ने उन्हें कहा था कि सरकार से आवंटन प्राप्त होने का इंतजार करें. नहीं मिलने पर बाजार से खरीदने का आश्वासन मिला था. इस मौके पर उपाधीक्षक डॉ जेपी सिंह, डॉ विरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, विमलेश कुमार, कपिलदेव प्रसाद, विनय कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola