तीन माह से नहीं मिला राशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर प्रखंड के बुका गांव के दो डीलरों के निलंबन के बाद तीन माह से उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नहीं मिल सका है. इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है. उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत पंचायत समिति सदस्य माया देवी से की है. बीडीसी श्री देवी ने दो दिन के अंदर एमओ से बात कर […]
विज्ञापन
भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर प्रखंड के बुका गांव के दो डीलरों के निलंबन के बाद तीन माह से उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नहीं मिल सका है. इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है.
उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत पंचायत समिति सदस्य माया देवी से की है. बीडीसी श्री देवी ने दो दिन के अंदर एमओ से बात कर राशन वितरण करने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने बताया कि बुका गांव के डीलर सीताराम मेहता 25 लीटर केरोसिन व शिवगंगा महिला समूह की अध्यक्ष आशा देवी के पति द्वारा 70 लीटर केरोसिन कालाबाजारी कि ये जाने के आरोप के बाद निलंबित कर दिया गया है.
तब से तीन महीना बीतने के बाद भी ग्रामीणों को दूसरे डीलर से संबंद्ध नहीं किया गया है. इस वजह से उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि वे दो दिन में डीलर दशरथ प्रसाद के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




